Showing posts with label Punjabi Film. Show all posts
Showing posts with label Punjabi Film. Show all posts

Tuesday, January 8, 2013

राजवीर का मुकाबला राजवीर से


पंजाबी फिल्म 'साडी लव स्टोरी' जल्दी ही रिलीज़ होने वाली है इस फिल्म की एक ख़ास बात तो यह है इस फिल्म को निर्मित किया है इरोज़ इंटरनेशनल के साथ मिलकर जिमी शेरगिल ने, जिन्हें पंजाबी फिल्मों का शाहरुख़ खान कहा जाता है इसके अलावा दूसरी ख़ास वजह यह है कि इस फिल्म में दो हीरो हैं और दोनों का नाम ही राजवीर हैं तो मतलब यह हुआ की फिल्म में एक ही नाम के दो चरित्र हैं और दोनों का आपस कम्पटीशन है. अब कौन से राजवीर की 'लव स्टोरी' फिल्म की ह़ीरोइन के साथ आगे बढ़ेगी और कौन सा अपना रास्ता नापेगा? यह तो जानने के लिए दर्शकों को इंतज़ार करना ही होगा फिल्म "साडी लव स्टोरी" के प्रदर्शन का. क्योंकि फिल्म के निर्देशक धीरज रतन ने इस तरह से फिल्म की कहानी को आगे बढाया है कि फिल्म शुरू से अंत तक दिलचस्प बनी रहती है. फिल्म में 'जट एंड जूलियट' की हिट हीरो अमरिंदर सिंह और दिलजीत दोसांझ तो हैं ही इनके अलावा फिल्म में दो खूबसूरत हीरोइने सुरवीन चावला और नीतू सिंह भी हैं.